Advertisement
उज्जैन। भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से झगड़ रहे बदमाशों को जब कुछ लोगों ने रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ श्रद्धालु कार से महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे उनकी कार नलिया बाखल इलाके में एक ई-रिक्शा से टकरा गई। जिसके बाद ई-रिक्शा ड्राइवर अमन बकरी श्रद्धालुओं से झगड़ा करने लगे। उसे श्रद्धालुओं से बहस करते देख मौके पर खड़े विशाल प्रजापत और ऋतिक यादव ने उसे रोका और समझाने का प्रयास किया। इस पर अमन दोनों से बहस करने लगा। इसी बीच उसके कुछ साथी भी आ गए। विशाल और ऋतिक के दोस्त भी बीचबचाव के लिए आ पहुंचे। बदमाशों ने सभी पर चाकुओं से हमला कर दिया। चाकू लगने से घायल अमन (26) पिता राजेश प्रजापति, विशाल (31) पिता सुरेश प्रजापति, राजेश (52) पिता इंदरलाल प्रजापति, पिंटू (38) पिता भेरूलाल संत, रितिक मराठा (23), गौतम ठाकुर (24) को जिला अस्पताल लाया गया। सभी महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल के रहने वाले हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |