Advertisement
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां मेहंदीपुर बालाजी जा रही श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार कई यात्री घायल हुए है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर भी बताई जा रही है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल दो बालिकाओं को उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
जानकारी अनुसार हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ है। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सिकरौदा नहर के समीप एनएच 44 पर हुआ। हादसे के वक्त बस में 40 यात्री सवार थे। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे सभी शामिल हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सिकरौदा नहर के पास एक दर्जन एम्बुलेंस से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय मुरैना लाया गया। घायलों में दो बच्चियों की हालत गंभीर है, जिसके चलते उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |