Advertisement
वार्ड-51 में शाहपुरा से लेकर त्रिलंगा तक जाने वाले नाले पर जगह-जगह अतिक्रमण है। पक्के मकान, बाउंड्रीवॉल बना ली गई है। यह वार्ड नगर निगम अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह चौहान का है।
कुछ दिन पहले महापौर आलोक शर्मा और नगर निगम कमिश्नर छवि भारद्वाज ने वार्ड का दौरा किया था। नालों की स्थिति देखी। संबंधित अधिकारियों को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए, जिसके बाद नगर निगम ने अतिक्रमण विरोधी मुहिम भी चलाई। कुछ गिने-चुने अवैध कब्जे हटाकर कार्रवाई बंद कर दी। ऐसे में शाहपुरा त्रिलंगा नाले की सफाई नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि पिछले 7-8 सालों से ऐसा ही हो रहा है। नगर निगम खानापूर्ति के लिए सफाई करता है। एक सिरे से अतिक्रमण नहीं हटाए जाते, इससे तेज बारिश होने से घरों में पानी भरता है।
नगर निगम ने पिछले साल भी बारिश से पूर्व शाहपुरा-त्रिलंगा नाले से अतिक्रमण नहीं हटाए थे। इससे बारिश का पानी घरो में घुस गया था। एक हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित हुई थी। नगर निगम अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह चौहान ने भी दौरा किया था, लेकिन अभी तक नाले से अतिक्रमण नहीं हट सका।
वार्ड-51 शाहपुरा पहाड़ी है। व्यवस्थित ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से सड़कों का पान भी घरों में घुस जाता है। साथ ही अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा। शाहपुरा-त्रिलंगा नाले के भी यही हाल हैं। यहां भी अवैध कब्जे हैं।
वार्ड पार्षद व नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान, महापौर आलोक शर्मा, विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह, नगर निगम जोन अधिकारी, जोन अध्यक्ष समेत संबंधित वार्ड व जोन के अधिकारी। साथ ही नगर निगम कमिश्नर छवि भारद्वाज की भी जिम्मेदारी हैं, क्योंकि वो नालों का निरीक्षण कर पीड़ित लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिला रही हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |