Advertisement
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के बटकाखापा थाना क्षेत्र के ग्राम मोयाकुही में एक प्रेमी युगल ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। खबर आग की तरह फैलने के बाद मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। परिवार वालों के इंकार करने के बाद दोनों ने यह दर्दनाक कदम उठाया।
जानकारी के मुताबिक मृतक मनश्याम पिता कलार भारिया उम्र 21 वर्ष थाना बटकाखापा के ग्राम मोयाकुही का रहने वाला है। वह अपने ही गांव में रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था। उन दोनों का प्रेम प्रसंग लंबे समय से चला आ रहा था। दोनों के विवाह करने का मन बना लिया था। इसके लिए उन्होंने परिवार में अपनी बात रखी। परिजनों ने कहा बालिग होने के बाद दोनों की शादी कर देंगे। नाबालिग होने के कारण परिजनों ने साफ तौर पर इंकार कर दिया। इसके बाद मृतक 15 मार्च दिन शुक्रवार को देर रात प्रेमिका के साथ घर से बिना बताए निकल गए। परिजनों ने जब सुबह देखा तो मृतक घर में नहीं था। इसके बाद सूचना मिली की दोनों युवक युवतियों का शव गांव के पास जंगल में एक पेड़ से लटके हुए लकड़ी काटने वाले ने देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। इस घटना के बाद दोनों परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर दोनो का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर का सबसे छोटा लड़का था मृतक
मृतक मनश्याम घर का सबसे छोटा लड़का था, जो मजदूरी का कार्य किया करता था। मृतक के बड़े भाई की शादी हो गई है जो कि बीमार होने के कारण अब घर पर ही रहता है। और दो बड़ी बहने है जिनकी शादी अभी नही हुई है। मृतक के माता पिता भी मजदूरी का कार्य करते है ।
मवेशी चराने के दौरान नाबालिग से हुआ प्रेम
मृतक युवक और नाबालिग लड़की लगभग 2 वर्षों से एक दूसरे को जानते थे और समाज में रिश्तेदार भी लगते थे। मृतक नाबालिग अपनी मौसी के साथ रहती थी। इस दौरान दोनों जंगल मवेशियों को चारने जाया करते थे। इस दौरान दोनों के दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में तब्दील हो गई ।
साड़ी का फंदा बनाकर प्रेमीयुगल ने लगाई थी फांसी
मृतक मनश्याम और नाबालिग प्रेमिका 15 मार्च दिन शुक्रवार को परिवार में बिना बताए घर से निकले थे। 16 मार्च को दोपहर को दोनों का शव जंगल मे पेड़ पर झूलता हुआ पाया गया था। मृतिका नाबालिग जब घर से एक दिन पहले निकली थी जब उसने घर से साड़ी लेकर आई थी। उसी साड़ी के दोनों छोर को गले में लपेटकर दोनो प्रेमीयुगल ने मौत को गले लगा लिया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |