Advertisement
नीमच। मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। मार्च महिने में गरज- चमक और आंधी- तूफान के साथ तेज बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर रखा है। नीमच में शनिवार सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक महिला मजदूर घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका ईलाज जारी है।
जानकारी अनुसार मामला शहर के बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। मूलत: जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान निवासी 25 वर्षीय महिला पूजा मनकेश्वर अपने परिवार के साथ रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर रहती है। शनिवार सुबह झोपडी के पास ही के पेड़ पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से महिला मजदूर उसकी चपेट में आ गई। वहीं जिस पेड़ पर बिजली गिरी उसकी एक बड़ी डाली भी टूट कर जमीन पर गिर गई। हादसे में पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोग उसे तत्काल ट्रैक्टर ट्रॉली से नीमच जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां महिला का इलाज जारी है। पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुटी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |