Video

Advertisement


नगर निगम कमिश्नर ने दो बिल्डरों पर करवाए ढाई लाख के चालान
majdur

बावड़ियाकलां मेंं प्रियदर्शिनी कंस्ट्रक्शन और अयोध्या बायपास पर सागर लैंडमार्क को मजदूरों के लिए टाॅयलेट की व्यवस्था नहीं करना महंगा पड़ गया। नगर निगम आयुक्त छवि भारद्वाज ने मजदूरों द्वारा मिली जानकारी के बाद प्रियदर्शिनी कंस्ट्रक्शन पर एक लाख और सागर लैंडमार्क पर डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना कर दिया। इन दोनों साइट पर कुल मिलाकर 500 से 600 मजदूर काम करते हैंं। लेकिन बिल्डर ने उनके लिए अन्य व्यवस्थाएं नहीं की हैं। करीब छह महीने पहले भी प्रियदर्शिनी कंस्ट्रक्शन पर 25 हजार का जुर्माना हुआ था। इन दो बिल्डरों के अलावा विशनखेड़ी में आरपी कंस्ट्रक्शन पर साढ़े सात हजार, रचना नगर में चड्ढ्ा कंस्ट्रक्शन पर 13 हजार और ग्लोबल हाइटेक सिटी पर 15 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है। 

नगर निगम ने निर्माण मजदूरों का हैल्थ चैकअप भी शुरू किया। सानिध्य संस्था की मदद से नगर निगम एक सप्ताह तक सभी कंस्ट्रक्शन साइट पर इस हैल्थ चैकअप के लिए शिविर लगाएगा। इसके साथ ही पॉलिथीन के खिलाफ अभियान भी शुरू किया गया। 

 

Kolar News 7 May 2017

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.