Advertisement
राजगढ़। जिले के ब्यावरा में बायपास पर एक कबाड़ गोडाउन में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें दूर से देखी जा सकती थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब चार घंटे की कढ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में गोडाउन में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी अनुसार ब्यावरा शहर के राजगढ़ बाइपास पर हर्ष तोमर का एक मकान है। मकान के सबसे नीचले हिस्से में बनी दुकान को रवि सेन ने किराए से लेकर, कबाड़ रखने के लिए गोदाम बना रखा था। बुधवार सुबह अचानक गोदाम से लोगों ने धुआं निकलता हुआ देखा और जिसके वहां अफरा तफरी मच गई। थोड़ी ही देर में गोदाम से आग की लपटें निकलने लगी। लोगों ने पहले टैंकर बुलवाकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बेकाबू हो गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ब्यावरा और सुठालिया की फायर ब्रिगेड ने करीब 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब 1 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। आग किस कारण से लगी पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |