Advertisement
उज्जैन। उज्जैन के समीप इंगोरिया में एक महिला ने विवाद के बाद अपने पति और जेठ को गोली मार दी है। दोनों की मौत हो गई है। पत्नी ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार जब पत्नी ने पति को 2 गोली मारी तो पति की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं जेठ ने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया है। जिला अस्पताल, उज्जैन में शवों को मर्चुरी में रखा गया है। महिला ने खुद ही सरेंडर कर दिया और उज्जैन पुलिस जांच में जुट गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |