Advertisement
सतना/ कटनी। मध्य प्रदेश में चलती ट्रेन में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कटनी से सतना के बीच चलती ट्रेन में महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपित ने स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद महिला को बोगी से बाहर फेंक कर गेट बंद कर लिया। पीड़ित महिला ने सतना में उतरकर अपने साथ हुए दुष्कर्म की घटना को जीआरपी को बताया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना रविवार देर रात की है।
जीआरपी डीएसपी सारिका पांडे ने बताया कि महिला मूलतः सतना जिले के रहने वाली है। महिला विवाहित है और उसके बच्चे भी है। वह अपनी बहन से मिलने कटनी आई हुई थी। रविवार रात को वह उचहेरा वापस लौटने के बाद पकरिया स्टेशन पहुंची थी। तभी उसे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी दिखी। ट्रेन को खाली देखकर महिला उस पर चढ़ गई। इस दौरान ट्रेन स्टेशन पर कुछ देर खड़ी रही, तभी महिला टॉयलेट गई। इस दौरान आरोपित पीछे से आया और महिला के साथ मारपीट करते हुए जबरदस्ती करने लगा। आरोपित ने महिला के साथ रेप किया। फिर सतना स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो महिला को ट्रेन से बाहर फेंककर गेट बंद कर लिया। यहां पीड़ित महिला ने जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत की। ट्रेन 30 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही, लेकिन जीआरपी बोगी का गेट नहीं खुलवा सकी। सतना से रवाना होने के बाद ट्रेन को रीवा से पहले बगहाई में रुकवाया गया।
पुलिस का दावा है कि आरोपी ने खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया था। उसे गेट तोड़कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कमलेश कुशवाहा उत्तर प्रदेश के बांदा का रहने वाला है। उसे कटनी जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है। बताया जाता है कि जिस ट्रेन में यह वारदात हुई वह विधानसभा चुनाव कराने आई पुलिस फोर्स के लिए चलाई गई थी। ट्रेन खाली थी और कटनी की तरफ से लौट रही थी। पकरिया स्टेशन पर ट्रेन काफी देर खड़ी रही। इसी बीच महिला ट्रेन में चढ़ी थी, तभी आरोपी ने उसे दबोच लिया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |