Advertisement
ग्वालियर। शहर के नवीन जिला न्यायालय के पीछे खाली प्लाट पर शनिवार सुबह एक महिला की अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का चेहरा पूरी तरह से जला हुआ है। पुलिस को आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसे जलाकर पहचान छिपाने के प्रयास में पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी अनुसार शनिवार सुबह विश्विद्यालय थाना पुलिस को सिटी सेंटर कलेक्ट्रेट से पहले मेट्रो टावर के पीछे खाली प्लॉट पर एक महिला की अधजली लाश मिलने की सूचना मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मृत महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे और लाश के पास 4 खाली देशी दारू के क्वार्टर, माचिस और बीड़ी भी मिली है। प्रथम दृष्टया महिला को जला कर हत्या की गई है। पहचान छिपाने चेहरे को पूरी तरह जला दिया गया है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या कर उसके शव को यहां ठिकाने लगाया गया है। महिला की उम्र 30 से 32 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस हत्या और वहां मिले साक्ष्य के अनुसार हर एंगल पर जांच कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्कॉड की जांच टीम पहुंची है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |