Advertisement
नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण चेन्नई में बाढ़ जैसे हालात हैं। इसी बीच केंद्र सरकार ने चेन्नई के लिए देश की पहली बाढ़ प्रबंधन योजना को मंजूरी दी है। इस पर 561.29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें से 500 करोड़ रुपये केंद्र सरकार देगी।
गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बताया कि आगे बढ़कर समस्याओं का समाधान करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अप्रोच के तहत योजना को मंजूरी दी गई है। राष्ट्रीय आपदा शमन कोष (एनडीएमएफ) के तहत चेन्नई बेसिन परियोजना के लिए एकीकृत शहरी बाढ़ प्रबंधन गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
शाह ने लिखा, चेन्नई भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। पिछले आठ वर्षों में यह तीसरी बाढ़ है। महानगरीय शहरों में अत्यधिक वर्षा होने के कारण अचानक बाढ़ आने की घटनाएं बढ़ रही हैं। यह शमन परियोजना चेन्नई को बाढ़ प्रतिरोधी बनाने में मदद करेगी। यह शहरी बाढ़ शमन प्रयासों की शृंखला में पहला है और शहरी बाढ़ प्रबंधन के लिए एक व्यापक ढांचा विकसित करने में मदद करेगा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |