Advertisement
मध्यप्रदेश को लगातार पांचवीं बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है। ये वर्ष 2015-16 में रिकॉर्ड 184 लाख टन गेहूं उत्पादन के लिए दिया गया है। पुरस्कार में दो करोड़ रुपए नकद, ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र मिलेगा।
इसकी आधिकारिक सूचना केंद्रीय कृषि और उद्यानिकी आयुक्त डॉ. एसके मल्होत्रा ने राज्य सरकार को दी। इस पुरस्कार के साथ ही प्रदेश के दो सर्वश्रेष्ठ गेहूं उत्पादक किसानों को दो-दो लाख रुपए का पुरस्कार भी दिया जाएगा।
उधर, मुख्यमंत्री ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बताया कि प्रदेश के किसानों की आय में 33 फीसदी की वृद्धि हुई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |