Advertisement
राजगढ़। देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम पीपल्बे आश्रम स्थित तालाब के किनारे नवजात शिशु का शव मिला। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार बीती रात हाइवे से लगे ग्राम पीपल्बे आश्रम में हरिजन काॅलोनी के समीन बने तालाब किनारे अज्ञात नवजात शिशु का शव मिला। ग्रामीण राजेन्द्र पुत्र दीवानसिंह राजपूत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। यह कुकर्म किसके द्वारा किन हालातों में किया गया है, इसका खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Kolar News
25 November 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|