Video
Advertisement
वार्डों का आरक्षण सात को ,50 फीसदी वार्ड महिलाओं के लिए
वार्डों का आरक्षण सात को ,50 फीसदी वार्ड महिलाओं के लिए
राजधानी भोपाल में नगर निगम चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण 7 अक्टूबर को होगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। इसके तहत 50 फीसदी वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे।प्रस्ताव में एससी-एसटी के लिए 15 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें 12 वार्ड एससी और 3 वार्ड एसटी के लिए होंगे। कोलार के छह में से पांच वार्डों को आरक्षित किया जा रहा है। इनमें तीन एससी और दो एसटी के लिए आरक्षित होंगे। आरक्षण के रोस्टर के अनुसार 85 वार्डों में से 50 फीसदी वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगे। वार्ड 47, 60 और 84 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित करने की कवायद की गई है। जबकि वार्ड 10, 11, 28, 48, 50, 53, 59, 63, 80, 81, 82 और 83 वार्डों को अनुसूचित जाति के लिए रखा गया है। इनमें भी महिलाओं के लिए जगह बनाई गई है। प्रस्ताव आबादी के अनुसार वार्डों का आरक्षण तय किया गया है। फैसला लॉटरी से -वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया लॉटरी से होगी। इसके तहत एक-एक वार्ड की लॉटरी निकाली जाएगी जिसमें तय होगा। कौन सा वार्ड महिलाओं के लिए और ओपन रहेगा। आरक्षित वार्डों के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी।महापौर के लिए भी आरक्षण - इसके साथ ही प्रशासन ने महापौर के लिए आरक्षण की भी तैयारी की है। ओबीसी या सामान्य वर्ग के लिए महापौर का पद आरक्षित किया जाएगा। आरक्षण 7 या 15 अक्टूबर को होगा। इन दोनों तारीखों का विकल्प प्रशासन शासन को भेजा है। इस पर अंतिम फैसला शासन करेगा।कोलार की कमान निगम ने संभाली - इस बीच कोलार नपा की कमान मंगलवार से नगर निगम ने संभाल ली है। नपा के दफ्तर में निगम अफसर पहुंच गए। टैंकरों से कुछ कॉलोनियों में पानी सप्लाई भी किया गया। अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण किया है। साथ ही सीवेज और पानी सप्लाई को लेकर कार्य योजना बनाने की तैयार हो गई है।कलेक्टर निशांत वरवड़े ने बताया कि वार्ड आरक्षण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। 7 अक्टूबर को आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी।
Other Source 2016/05/08

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.