Video

Advertisement


श्रद्धा-भाव से मनाया गया करवाचौथ
bhopal, Karva Chauth , worshiping the moon

भोपाल। मध्य प्रदेश में बुधवार को करवाचौथ का पर्व महिलाओं द्वारा सोलह-श्रृंगार कर श्रद्धा-भाव के साथ मनाया गया। महिलाएं सुबह से लेकर रात्रि तक निर्जला व्रत रहीं और रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा की, फिर छलनी में चांद को देखने के बाद पति का चेहरा देखा। इसके बाद पति के हाथ से जल पीकर करवाचौथ का व्रत पूरा किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह ने भी पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य की कामना के लिए करवाचौथ का व्रत रखा।

 

भोपाल में चंद्रमा ने रात 8.29 बजे दर्शन दिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी और परिवार के साथ पूजा की। इसके बाद उनकी पत्नी साधना सिंह ने चांद देखने के बाद व्रत तोड़ा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की सभी माताओं और बहनों को करवा चौथ त्योहार की बधाई दी। प्रदेशभर में करवाचौथ की पूजा महिलाओं द्वारा सामूहिक और जोड़ी के रूप में की गई। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग समय पर चांद ने दर्शन दिए। इसके बाद पूजन का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात्रि तक चलता रहा।

करवाचौथ महिलाओं के एक महत्वपूर्ण त्योहार है। महिलाएं करवाचौथ का व्रत करके पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और निर्जला रहती हैं। बुधवार को करवाचौथ के दिन महिलाएं सुबह से निर्जला रहीं। महिलाओं का साथ देने के लिए कई पतियों ने भी व्रत रखा। महिलाओं ने सोलह श्रंगार कर रात्रि के समय करवा चौथ की पूजा कर उनकी कहानी सुनी। इसके बाद चांद का दीदार कर अपने व्रत को पूरा किया। इस दिन महिलाओं ने अपने पति का पसंदीदा भोजन भी बनाया। वहीं कई लोगों ने होटलों में पहुंचकर रात्रि भोज किया। वहीं अपनी पत्नी की खुशी के लिए उन्हें उपहार भी प्रदान किए।

 

करवाचौथ पर महिलाओं द्वारा सुंदर दिखने के लिए खास श्रृंगार किया जाता है। महिलाएं इस दिन संजने-संवरने के लिए शहर के ब्यूटी पार्लरों पर पहुंची और अपना मेकअप कराया। इस दौरान शहर के छोटे बड़े पार्लरों पर भी महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ रही। वहीं, रात को होटलों में लोगों में भीड़ उमड़ पड़ी। करवाचौथ का व्रत खोलने के लिए अधिकांश जोड़े होटल पहुंचे।

Kolar News 2 November 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.