Advertisement
उज्जैन। एचआईवी पॉजिटिव महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसके पति की भी एड्स की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। महिला के दो बच्चे हैं, पति की मौत के बाद से वह नागदा अपने मायके में रह रही थी। पुलिस ने शव बरामद कर मर्ग कायम किया।
पुलिस ने शनिवार को बताया मृतका पति मुकेश माली उम्र 35 साल एचआईवी पॉजिटिव थी। बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। परिजनों के मुताबिक 8 साल पहले पति मुकेश की भी एड्स की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। नागदा की महिला का राजगढ़ में विवाह हुआ था।
किंतु पति की मौत के बाद उसने ससुराल छोड़ दिया और नागदा में अपने मायके आकर रहने लगी थी। पहले बच्चों के पालन-पोषण के लिए मजदूरी करती थी, लेकिन बीमारी से कमजोर होने के कारण मजदूरी भी नहीं कर पा रही थी। इसी वजह से शुक्रवार को उसने जहर खा लिया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |