Advertisement
जबलपुर। शहर में मदन महल चौराहे पर शनिवार को दोपहर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज पर बड़ा हादसा हो गया। यहां काम करने के दौरान अचानक मलबा गिर जाने से चार मजदूर उसमें दब गए। इसमें से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, मदनमहल क्षेत्र में बन रहे फ्लाईओवर ब्रिज के हिस्से को कुछ दिन पहले ही आवागमन के लिए शुरू किया था। शनिवार को दोपहर में यह काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक ब्रिज का मलबा मजदूरों के ऊपर जा गिरा, जिससे चार मजदूर मलबे में दब गए। जानकारी मिलने पर नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना लगते ही एसडीएम, तहसीलदार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |