Video

Advertisement


नगर निगम बजट से रामेश्वर शर्मा नाराज़
नगर निगम बजट से रामेश्वर शर्मा नाराज़

नगर निगम के नए वित्त वर्ष 2017-18 में विधानसभाओं को दिए गए बजट में हुए भेदभाव से विधायक नाराज हो गए हैं। विधायक रामेश्वर शर्मा ने हुजर विस को तवज्जो न दिए जाने पर निगम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि निगम का बजट ऊंट के मुंह में जीरा है। वे अपने क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से विकास कार्य के लिए प्रोजेक्ट मंजूर करा लाएंगे। बाकी विधायकों ने गोविंदपुरा को ज्यादा बजट दिए जाने पर असंतोष जताया है। दरअसल, गोविंदपुरा सीट से महापौर आलोक शर्मा की चुनाव लड़ने की विशेष रुचि की वजह से बजट में भेदभाव की बात उठ रही है।

भोपाल नगर निगम द्वारा शहर के छह विधानसभा क्षेत्रों में अब तक हुए खर्च एवं नए साल का प्लान दिया गया है। बजट सत्र के साथ इस किताब में बताया गया कि नगर निगम ने नए साल के लिए हुजूर क्षेत्र के 12 वार्डों के लिए इस साल सवा छह करोड़ का बजट रखा है। वहीं गोविंदपुरा के डेढ़ दर्जन वार्डों को सबसे ज्यादा 10 करोड़ 15 लाख दिए हैं। राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता का सुझाव है कि कहां-कितना खर्च हुआ वार्डों में इसकी सूची लगानी चाहिए।

बजट में सबसे ज्यादा खर्च गोविंदपुरा में करने का प्लान है। इसे गोविंदपुरा सीट पर महापौर आलोक शर्मा की दिलचस्पी की वजह भी बताया जा रहा है। वे यहां से चुनाव लड़ने के इच्छुक बताए जा रहे हैं। हाल ही में हुए कुछ कार्यक्रमों में भी इसकी झलक देखने को मिल चुकी है।

हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हुजूर क्षेत्र को मिली राशि अपर्याप्त है। ऊंट के मुंह में जीरा है। हालांकि नगर निगम से कुछ लेना-देना नहीं। मैं मुख्यमंत्री से कहकर विकास कराउंगा।

 

 

Kolar News 2 April 2017

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.