Advertisement
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विकासखंड में डॉक्टर एमके डेहरिया और उनकी पत्नी लता डेहरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपित छिंदवाड़ा का रहने वाला 25 वर्षीय सोनू मालवी बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक डॉक्टर एमके डेहरिया बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। वे पेशे से डॉक्टर थे। उनका क्लीनिक अमरवाड़ा से खमरा रोड पर वार्ड नंबर 3 में है। डॉक्टर यहां अपनी पत्नी के साथ क्लीनिक में थे शनिवार दोपहर करीब 2 बजे छिंदवाड़ा निवासी सोनू मालवीय नामक युवक मोटरसाइकिल से क्लीनिक पर पहुंचा और डॉक्टर दंपति पर गोली दाग दी। घटना में डॉक्टर डेहरिया की घटना स्थल पर मौत हो गई, वहीं पत्नी लता डेहरिया को कमर में गोली लगी थी। दोनों को उपचार के लिए तत्काल अमरवाड़ा अस्पताल लाया गया। जहां से जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया। जिला अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक घटना के बाद सोनू मालवी ने खुद को भी गोली मार ली थी जिसे उपचार के लिए अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांंत में जुटी है। आरोपित के पास रिवाल्वर कहां से आई यह भी जांच का विषय है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |