Advertisement
आगामी 30 मार्च को प्रस्तुत होने वाला नगर निगम का बजट 2017-18 को अंतिम रूप से फाइनल कर प्रकाशन के लिए भिजवा दिया गया है। इस बार का बजट 1500 के करीब आने की उम्मीद है। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2016-17 में निगम ने 2100 करोड़ का बजट पेश किया था। इसमें निगम को विभिन्न स्रोतों से 800 करोड़ की आय होना प्रस्तावित किया गया था। अब यह प्लानिंग की जा रही है कि इस बजट में जो काम बचेंगे, उन्हें अगले बजट में शामिल कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि चालू वित्त वर्ष के बजट की तीन चौथाई घोषणाएं पूरी नहीं हो पाई है।
निगम का बजट होने वाली और मिलने वाली सहायता अनुरूप बनाया जाता था, लेकिन महापौर आलोक शर्मा के निर्देशों के बाद इसे जनता फ्रैंडली बनाया जा रहा है। अब शहर की वास्तविक आय की जानकारी और जरूरतों को महत्व दिया जा रहा है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |