Advertisement
सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता करीब डेढ साल पहले विदिशा जिले के गंजबासौदा में रहने वाली अपनी बुआ के घर गई थी। जहां आशू अरोरा उम्र 22 साल नाम के युवक से पहचान हुई। बातचीत होने पर उनकी दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद पीड़िता वापस सागर लौट आई। जिसके बाद आरोपी आशू अरोरा भी सागर आया। सागर में रुका और पीड़िता को राजघाट बांध घूमाने लेकर गया। जहां आरोपी ने जबरदस्ती गलत काम किया। किसी को बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी।इसके बाद आरोपी अक्सर सागर आने लगा। आखिरी बार वह तीन माह पहले सागर आया था और मकरोनिया क्षेत्र की एक होटल में रुका। जहां वह पीड़िता से मिला और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किशोरी ने मना किया तो आरोपी ने उसके फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने अपने माता-पिता को आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़िता ने परिवार वालों के साथ मकरोनिया थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आशू अरोरा उम्र 22 साल निवासी गंजबासौदा के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है।
Kolar News
10 September 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|