Advertisement
चूनाभट्टी इलाके में 9 वीं क्लास की छात्रा के साथ मनचले ने हाथ पकड़कर छेड़खानी कर दी है। घटना के समय छात्रा की मां पीछे से आ रही थी। उसने मौके पर पहुंचकर आरोपी जमकर क्लास ली और फिर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कर कर हिरासत में ले लिया है। चूनाभट्टी पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी छत्रपति शिवाजी नगर में रहती है। वह 9 वीं क्लास की छात्रा है। वह किसी काम से अपने रिश्तेदार के घर गई थी। जहां आरोपी सुशांत पाटिल ने उसका रास्ता रोककर बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया। इसी दौरान छात्रा की मां भी पीछे से आ गई। उसने आरोपी को बच्ची से छेड़खानी को लेकर जमकर फटकार लगाकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ छेड़खानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |