Advertisement
विदिशा। पारिवारिक विवाद के चलते शुक्रवार दोपहर एक महिला बेतवा नदी में कूद कर अपनी जान देने की कोशिश की। नदी पर तैनात होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों ने महिला रेस्क्यू करके उसकी जान बचा ली।
विदिशा जिले के नागौर के रहने वाली 33 वर्षीय एक महिला घर के आए दिन विवाद के चलते शनिवार सुबह अपनी जान देने के लिए विदिशा के बेतवा नदी के छोटे पुल पर से कूद गई। जानकारी लगते ही बेतवा नदी पर तैनात होम गार्ड और एसडीआरएफ के जवानों ने महिला का रेस्क्यू किया और उसकी जान बचाई। बाद में महिला को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया गया कि महिला का उसके ही पति से आए दिन विवाद होता रहता था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। महिला ने बताया उसकी शादी को 18 साल हो गए हैं और उसका पति आए दिन उसके साथ विवाद करता रहता था और मारपीट भी करता था। बार-बार उसे घर छोड़ने की बात कहता था यहां तक कि उसने यह कह दिया कि महिला के पेट में जो बच्चा है वह किसी और का है। इस कारण से उसे दुख ज्यादा हुआ, ऐसे कलंक से अच्छा है कि अपनी जान दे दूं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |