Advertisement
हाई कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी में भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) सर्वे शनिवार सुबह 9 बजे शुरू हुआ। करीब चार घंटे सर्वे चला। फिर दो घंटे के लिए सर्वे रोका गया है। अब करीब 3 बजे दोबारा सर्वे शुरू होगा। चार टीमों ने ज्ञानवापी हॉल, तहखाना, पश्चिम दीवार, बाहरी दीवार और सेंट्रल के मैप तैयार किए। सर्वे की कार्यवाही गुरुवार से चल रही है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान भी 6 घंटे तक सर्वे किया गया था।ASI की 61 मेंबर्स की टीम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट में सर्वे करेगी। वजूखाने को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वे होना है।सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई की थी। अदालत ने सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था- हम हाईकोर्ट के आदेश में दखल क्यों दें? साथ ही मुस्लिम पक्ष से यह भी पूछा था कि ASI सर्वे पर ऐतराज क्यों है?मस्जिद का ताला खोला, तहखाना अभी बंद है। मुस्लिम पक्ष आज सर्वे के दौरान मौजूद है। इंतजामिया कमेटी के वकील मुमताज परिसर से बाहर आए। उन्होंने कहा,"अंदर सर्वे चल रहा है। हम संतुष्ट हैं। मस्जिद का ताला खोला गया है। मशीनें अंदर मौजूद हैं। लेकिन उनका इस्तेमाल नहीं किया गया है। तहखाने को खोलने के लिए कहा गया है। अभी वो बंद है।अब तक सिर्फ चीजों को आंखों से देखकर उनकी लिस्ट तैयार की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के मुताबिक वहां ना मिट्टी का सैंपल, ना कोई पत्थर का टुकड़ा ले सकते हैं। अंदर कमेटी से दो वकील और एक सचिव हैं।"
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |