Advertisement
भोपाल। स्थानीय भाजपा विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेकानंद वैश्य ने गुरुवार शाम एक आदिवासी युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर देर रात मोरवा थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। विधायक का आरोपी बेटा घटना के बाद से फरार है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मोरवा इलाके में गुरुवार की शाम करीब 6 बजे विधायक के बेटे विवेकानंद ने फायरिंग कर दी। गोली सूर्य प्रकाश खैरवार (34) के हाथ में लगी है। घटना के समय कुछ युवकों का सूर्य प्रकाश के भाई से विवाद हो रहा था और वह बीचबचाव करने गया था। इसी दौरान कार में बैठे विधायक के बेटे विवेकानंद ने गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने विधायक के बेटे की कार का कांच फोड़ दिये। जिसके बाद आरोपी विवेकानंद मौके से कार लेकर भाग गया। सिंगरौली एसडीओपी राजीव पाठक का कहना है कि देर रात हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस घटना को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने आरोप लगाया है कि 10 साल में विवेकानंद वैश्य कई वारदात कर चुका है। बीजेपी नेता का बेटा होने की वजह से उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। गुरुवार को भी काफी समय बाद एफआईआर की गई। इससे पहले विधायक के बेटे ने 21 जुलाई 2022 को भी वन विभाग की चेकपोस्ट पर वनकर्मियों के साथ लाठी-डंडे से मारपीट और फायरिंग भी की थी। गनीमत रही कि गोली वनकर्मी के पैर को छूते हुए निकल गई थी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |