Advertisement
ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है.जिसमें एक विवाहित महिला से पास रहने वाले दो मुंहबोले भाइयों ने कार में बंधक बनाकर गैंगरेप किया है। घटना पांच दिन पहले मुरार के बड़ागांव इलाके की है। महिला का पति गुजरात में जॉब करता है। मुंहबोले भाई बाजार खरीदारी करने की कहकर महिला को साथ ले गए और रास्ते में बंधक बनाकर इस सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। पांच दिन तक बदनामी के डर से महिला चुप रही, लेकिन आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। महिला ने हिम्मत जुटाई और सोमवार को मुरार थाना पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।शहर के उपनगर मुरार के तिकोनिया स्थित भोला चौक निवासी 35 वर्षीय कजरी (बदला हुआ नाम) विवाहित महिला है। वह अपने दो बच्चों के साथ यहां रहती है। उसका पति अहमदाबाद गुजरात में जॉब करता है। महिला पास ही रहने वाले अशोक कुमार और गोलू को भाई मानती है। पांच दिन पहले की बात है, महिला से उसके मुंहबोले भाई अशोक कुमार और गोलू ने कहा कि उनको अपने परिवार के कुछ लोगों के लिए शॉपिंग करनी है। इसमें वह उसकी मदद कर दे तो अच्छा रहेगा। महिला भी विश्वास मंे मुंहबोले भाइयों के साथ चल दी। बाजार में उन्होंने कुछ खरीदारी की।खरीदारी करने के बाद जब घर वापस चलने की बात हुई तो अशोक और गोलू ने अपने एक परिचित से मिलते हुए चलने को बोला और मुंहबोली बहन को लेकर बड़ागांव हाइवे पहुंचे। बड़ागांव हाइवे पुल से थोड़ा आगे जाने के बाद एक सूनसान इलाके में कार रोक ली। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। मुंहबोले भाइयों की इस नापाक हरकत से बचने के लिए महिला ने बहुत कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माने।बदनामी के डर से सहमी रही, आरोपी ब्लैकमेल करने लगेसामूहिक दुष्कर्म की घटना के पांच दिन बाद तक महिला बदनामी के डर से सहमी रही और चुप रही, लेकिन इस बीच आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। जिस पर उसने हिम्मत कर पति को फोन पर आपबीती सुनाई और उसके बाद मुरार थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल मामला दर्ज किया है।आरोपियों की तलाश की जा रही है
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |