Advertisement
जबलपुर। जबलपुर में ओमती थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात लुटेरों ने एक व्यापारी के घर को निशाना बनाया। करीब सात से आठ हथियारंंद डकैत घर में घुसकर नगदी और 15 ताेला सोना लेकर फरार हो गए। इस दौरान डकैतों ने मारपीट करते हुए घर की एक महिला के सिर पर हमला किया। जिससे महिला के सिर में टांके आए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।
नेपियर टाउन में मुस्कान हाइट्स के पास आटो पार्ट्स व्यापारी दलजीत सिंग टुटेजा के घर शनिवार देर रात करीब तीन बजे हथियारबंद लुटेरे घुस गए। घर की खिड़की तोड़कर घर में दाखिल हुए डकैतों ने हथियार के बल पर घरवालों को धमकाया और डराया। इस दौरान डकैतों ने बुजुर्ग दंपंत्ति के साथ मारपीट की। बुजुर्ग महिला पर राड से सिर पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई है। महिला को छह टांके लगे है। डकैतों ने घर में रखे नगदी और सोने चादी के जेवर लिए और फरार हो गए। डकैताें के जाने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस अब डकैतों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि यह डकैती बड़े ही सुनियोजित तरीके से हुई है। इस संबंध में ओमती थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है। बता दें कि यह कॉलोनी शहर के पॉश इलाके में है। पूर्व में भी इस क्षेत्र में डकैती हो चुकी हैं। इससे पहले नेपियर टाउन में कलर लैब संचालक और एक बार संचालक के घर करोड़ों की डकैती हो चुकी है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |