Advertisement
फिर शर्मसार हुई देश की राजधानी दिल्ली।फिर एक बेटी की जान गई.दिल्ली के एक पार्क में लड़के ने कॉलेज स्टूडेंट (लड़की) की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। इरफान ने बताया कि उसने नरगिस को शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन उसने मना कर दिया।नरगिस के परिजन उसकी शादी मुझसे कराने को राजी नहीं थे। इसीलिए नरगिस ने मुझसे बात करना भी बंद कर दिया था। मैंने आज उसे पार्क में मिलने बुलाया और गुस्से में नरगिस की हत्या कर दी। इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।नरगिस के पिता ने आरोपी इरफान को मौत की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा- मेरी एक ही लड़की थी, मैं उसे छोडूंगा नहीं।दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया- शुक्रवार दोपहर 12.08 बजे घटना की जानकारी मिली थी। बताया गया कि मालवीय नगर के शिवालिक ए ब्लॉक के विजय मंडल पार्क में एक शख्स ने लड़की के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया है।पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो नरगिस का शव पार्क में एक बेंच के नीचे पड़ा था। उसके सिर से खून बह रहा था, शव के पास ही लोहे की रॉड पड़ी थी। नरगिस कमला नेहरू कॉलेज की स्टूडेंट थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।आरोपी इरफान (28 साल) दिल्ली के संगम विहार का रहना वाला है। वह डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। घटना के कुछ ही देर बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।गुरुवार को दिल्ली में रेनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपी आशीष ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी और महिला एक-दूसरे को पहले से ही जानते थे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |