Advertisement
दिल्ली में आई बाढ़ और विकास कार्यों में हुई लापरवाही को लेकर भाजपा नेताओं ने 25 जुलाई (मंगलवार) को सत्तारूढ़ AAP के पार्टी दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया।भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने सरकारी रुपए का इस्तेमाल अपने निजी प्रमोशन के लिए किया, दिल्ली के विकास के लिए नहीं। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन चलाई।दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से कहा कि केजरीवाल दिल्ली की विकास परियोजनाएं, ‘आरआरटीएस, प्रगति मैदान सुरंग या महिपालपुर अंडरपास’ को अपनी सरकार का हिस्सा मानने से क्यों मना कर रहे हैं?भाजपा का कहना है कि केजरीवाल सरकार ने अपनी इमोशनल बातों से जनता को बेवकूफ बनाया है। दिल्ली में आई बाढ़ से सरकार की नाकामी देख सकते हैं, क्योंकि उनके पास प्लान नहीं था। दिल्ली 45 साल पुरानी स्थिति में वापस आ गई, ऐसा (बाढ़) इससे पहले 1978 में हुआ था।वहीं, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी का आरोप है कि 8 सालों ने क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के लिए 445 करोड़, प्रगति मैदान सुरंग परियोजना के लिए 212 करोड़ और परिधीय सड़क परियोजना के लिए 3,700 करोड़ के विकास कार्यों में अपना हिस्सा नहीं दिया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |