Advertisement
मंदसौर। श्रावण के तीसरे सोमवार को भगवान पशुपतिनाथ मंदिर सहित अंचल के शिवलियों में सुबह से ही भक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। शिवालयों में भक्त बाबा भोलेनाथ का दूध, दही, जल से अभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की तो वहीं अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। तीसरे सोमवार को सुबह भगवान की आरती की गई इसके बाद भगवान का दूध दही भांग और शहद से अभिषेक किया गया।
भगवान का विशेष अभिषेक के साथ श्रृंगार भी किया गया। दर्शन के लिए मंदिर के पट सुबह 5 बजे मंगला आरती के साथ खोले गए। इसके बाद से ही भगवान और भक्तों के दर्शनों का सिलसिला जारी है। दिनभर कई कावड यात्राएं भी मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची।
उच्च शिक्षा मंत्री ने भी किये दर्शन
सावन सोमवार को मंदसौर दौरे पर आये मप्र शासन के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादन ने भी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन किये इस दौरान मंत्री, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मंदिर के नियम का पालन किया और गर्भगृह के बाहर से ही दर्शन वंदन किये।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |