Video

Advertisement


जबलपुर-इटारसी रेल लाइन पर पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा
jabalpur, Goods train , rail line

जबलपुर/नरसिंहपुर। जबलपुर-इटारसी रेल लाइन पर नरसिंहपुर-करेली के बीच एक माल गाड़ी का डिब्बा शनिवार रात पटरी से उतर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया। हालांकि, रेलवे ने सुबह डाउन लाइन से रेल यातायात चालू कर दिया है। अप लाइन यातायात प्रभावित रहने के कारण अभी चार रेल गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। साथ ही जबलपुर से रानीकमलापति जाने वाली जनशताब्दी एवं जबलपुर वंदे भारत ट्रेन को दो घंटे रि-शिड्यूल किया गया। पटरी से उतरकर पलटे गार्ड के डिब्बे को अलग कर दिया गया है।

 

 

 

जबलपुर से इटारसी की ओर जा रही मालगाड़ी के गार्ड का डिब्बा रात लगभग 12:15 बजे नरसिंहपुर-करेली रेलवे स्टेशन के बीच पटरी से उतरकर मेन लाइन पर जाकर गिर गया। दुर्घटना की वजह से जबलपुर से इटारसी की ओर जाने वाली और इटारसी से जबलपुर की ओर आने वाली ट्रेनों को तत्काल रोक दिया गया। जबलपुर स्टेशन पर दुर्घटना की जानकारी लगते ही आला अधिकारी जबलपुर के रेल कंट्रोल रूम पहुंच गए। इधर, जबलपुर से घटना स्थल की ओर 30 मिनट बाद राहत रिलीफ ट्रेन और पटरी सुधारने वाले कर्मचारियों को मौके पर रवाना किया।

 

 

जबलपुर रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर मृत्युंजय सिंह ने बताया कि इस घटना से किसी के भी जान माल की हानि नहीं हुई। यह हादसा कपलिंक टूटने से हुआ, जिसके बाद मालगाड़ी का गार्ड का डिब्बा ब्रेक यान पटरी से उतरकर पलट गया।

 

 

रेलवे के अनुसार जबलपुर से जाने वाली गाड़ी संख्या 20174 जबलपुर रानी कमलापति रविवार को 2 घंटे रि-शिड्यूल करके चलाई गई। वंदे भारत ट्रेन निर्धारित समय प्रातः 6.00 बजे के बजाए जबलपुर से 8.00 बजे रवाना की गई। वहीं गाड़ी संख्या 12062 जबलपुर रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी दो 2 घंटे रि- शिड्यूल करके चलाया गया। यह ट्रेन निर्धारित प्रस्थान समय प्रातः 5.30 बजे के बजाए जबलपुर से 7.30 बजे प्रस्थान किया गया। रेल दुर्घटना की वजह से कई ट्रेनों के मार्ग भी बदल दिए गए हैं।

 

दानापुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12792 दानापुर -सिकंदराबाद को आज जबलपुर कछपुरा गोंदिया नागपुर होकर चलाया जाएगा। रक्सौल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 07008 रक्सौल- सिकंदराबाद , जबलपुर- कछपुरा गोंदिया नागपुर होकर जाएंगी। पटना से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12742 पटना वास्को डी गामा वाया कटनी- बीना -भोपाल -इटारसी होकर चलाई जाएगी। ट्रेन 19046 छपरा सूरत वाया कटनी बीना भोपाल इटारसी होकर चलाई जाएगी।

Kolar News 23 July 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.