Video

Advertisement


कब्रिस्तान पर खेल मैदान ,जनता कर रही है विरोध
कब्रिस्तान पर खेल मैदान

 

हुजूर विधानसभा में विधायक खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है। इसी के तहत वार्ड 83 के अंतर्गत ग्राम सलैया में भी खेल मैदान बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण बीडीए द्वारा किया जा रहा है, लेकिन मैदान बनाने के लिए जिस जगह का चयन किया गया है, उस जगह पर विवाद बना हुआ है। इसलिए यह मैदान बनने से पहले ही विवादों के घेरे में आ गया है। सूत्र बताते हैं कि जहां खेल मैदान में बनना है वहां छोटे-छोटे बच्चे दफन किए जाते हैं, इसलिए गांव के लोग लगातार यहां खेल मैदान का विरोध कर रहे हैं। 

ग्रामीणों ने हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा से भी इसकी शिकायत की है। विधायक ने एमआईसी सदस्य भूपेंद्र माली और बीडीए अधिकारियों से कहा कि जहां बच्चों का कब्रस्तान बना है, वहां खेल मैदान न बनाया जाए। ग्रामीणों ने पास के स्कूल में खाली जमीन पड़ी है, वहां मैदान बनाने की बात कही है। 

 जानकारी के अनुसार बीडीए के अधिकारी जगह का मुआयना करने पहुंचे तो उन्हें गांव के लोगों के गुस्सा के शिकार होना पड़ा। स्थानीय निवासी प्रदीप पाटीदार ने बताया कि गांव के लोगों ने साफतौर पर कहा कि यहां खेल मैदान नहीं बन सकता। यहां वर्षों से छोटे-छोटे बच्चे दफन किए जाते हैं। वहीं चौकीदार सुरमेर सिंह ने बताया कि वह सालों से यहां बच्चों को दफन होते देख रहे हैं, अब कैसे यहां खेल मैदान बनने दें। 

इलाके के पार्षद भूपेंद्र माली ने कहा  गांव वालों की शिकायत के आधार पर बीडीए के अधिकारियों के साथ जगह का मुआयना किया था, विधायक ने साफ कहा कि कब्रिस्तान के आस-पास बिल्कुल खेल मैदान नहीं बनेगा। इसलिए उस स्थान को छोड़कर आगे से मैदान बनाया जाएगा। 

 

Kolar News 3 March 2017

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.