Advertisement
विधानसभा और अगले साल लोकसभा चुनाव को देखते हुए 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड में बदलाव हुआ है।कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को पंजाब, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी, तेलंगाना जी किशन रेड्डी और झारखंड में बाबू लाल मरांडी को पार्टी की कमान सौंपी गई है।इसके अलावा पार्टी हाईकमान ने एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। तेलंगाना में इसी साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य मनोनित किया गया है। किरण इसी साल अप्रैल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।विधायक इटेला राजेंद्र को तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों की प्रबंधन समिति के चेयरमैन बनाया है।सुनील जाखड़ 2017 से 2021 तक कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले साल मई में उन्होंने भाजपा जॉइन की थी। वे पंजाब में अश्विनी शर्मा की जगह अध्यक्ष बनाए गए हैं।2002-2017 तक जाखड़ अबोहर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। 2012-2017 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे हैं।फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर लोकसभा सीट से सुनील जाखड़ ने जीत दर्ज की थी।सुनील जाखड़ के पिता डॉ. बलराम जाखड़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वह 10 साल तक लोकसभा अध्यक्ष और मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बने थे। 1991 और 1996 में वे लोकसभा चुनाव हारे थे, लेकिन 1998 के चुनाव में उन्होंने शिबू शोरेन को संथाल से हराया था।2006 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता से भी इस्तीफा देकर झारखंड विकास मोर्चा नाम से नई राजनीतिक पार्टी बना ली थी। भाजपा के पांच विधायक भी इसमें शामिल हुए थे।उनके बेटे अनूप मरांडी की 27 अक्तूबर 2007 को झारखंड के गिरिडीह क्षेत्र में हुए नक्सली हमले में मौत हो गई थी। वे दीपक प्रकाश की जगह प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |