Advertisement
केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित कंवेन्शन सेंटर में कैबिनेट की मीटिंग कर रहे है। प्रधानमंत्री के अलावा इसमें गृह मंत्री अमित शाह और कैबिनेट के अन्य मंत्री मौजूद हैं। सभी मंत्रियों से उनके काम का ब्योरा मांगा गया है।चर्चा है कि जिस मंत्री का परफॉर्मेंस खराब होगा, उसे कैबिनेट से हटाया जा सकता है। उनकी जगह नए लोगों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। चर्चा इस बात की भी है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा NDA छोड़ चुके पुराने सहयोगियों को एक बार फिर से एकजुट करने की कोशिश में है।ऐसे में बिहार और महाराष्ट्र से कुछ नेताओं को मोदी सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। बिहार से नीतीश कुमार और JDU का साथ छोड़ चुके RCP सिंह और उपेंद्र कुशवाहा का नाम चर्चा में है। दोनों पहले भी कैबिनेट में रह चुके हैं। इसके अलावा रामविलास पासवान के बेटे चिराग को भी मंत्री बनाने की चर्चा है।महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) और NCP (अजित पवार गुट) से भी कुछ चेहरों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसे अलावा पंजाब से NDA की पुरानी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल और आंध्र प्रदेश से तेलगु देशम पार्टी (TDP) को भी NDA में लाने की कोशिश है।29 जून को प्रधानमंत्री आवास पर भी एक बैठक हुई थी। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संगठन महामंत्री बीएल संतोष शामिल हुए थे। 4 घंटे से भी ज्यादा समय तक चली इस बैठक में कैबिनेट और संगठन में फेरबदल को लेकर चर्चा हुई थी।इससे पहले पिछले दिनों जेपी नड्डा, अमित शाह और बीएल संतोष की कई बड़े संघ नेताओं के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |