Advertisement
पटना में नीतीश कुमार की जीवनी पर लिखी किताब का लालू यादव ने विमोचन किया। उन्होंने कहा- छोटे भाई पर लिखी किताब का लोकार्पण करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस किताब का लोकार्पण राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने अशोक कन्वेंशन सेंटर में किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा।राजद सुप्रीमो ने कहा कि आज संविधान खतरे में है। महाराष्ट्र के सियासी उलटफेर पर उन्होंने कहा- शरद पवार की पार्टी को तोड़ा गया है। हमने सुना है कि सब चर्चा कर रहे हैं कि बिहार के सांसदों को तोड़ो, सांसदों को निकालो। बिहार कहां हिलता-डुलता है, हम बिहार को हिलने नहीं देंगे। बिहार नहीं हिलेगा, लेकिन बिहार से बीजेपी का सफाया होना तय है।केंद्र सरकार पर कहा कि बिहार में उनका कुछ चलने वाला नहीं है। बिहार उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाता है। वे लोग राम और रहीम के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर रहे हैं। हमारे देश के लोकतंत्र को तोड़ रहे हैं। संविधान पर हमला कर रहे हैं। हम लोग एकजुट होकर देश को बचाएंगे।नीतीश कुमार के साथ के पुराने पलों को लालू यादव ने याद किया। उन्होंने कहा कि हम बिहार में मुख्यमंत्री बने और नीतीश कुमार केंद्र में मंत्री बने थे। कर्पूरी ठाकुर के बाद मुझे नेता विरोधी दल बनाने में नीतीश कुमार ने साथ दिया था। उन्होंने कहा कि किताब बहुत मोटी है पढ़ने में समय लगेगा। समय निकालकर आप लोग भी पढ़िए। हम क्या पढ़ेंगे हम तो सब कुछ नीतीश कुमार के बारे में जानते ही हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |