Advertisement
2024 लोकसभा और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच संगठन स्तर पर भाजपा बड़े बदलाव कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, तेलंगाना और केरल में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकते हैं।बदलाव की खबरों के बीच पंजाब के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। हालांकि, अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील जाखड़ को पंजाब भाजपा की कमान सौंपी जा सकती है। जाखड़ कांग्रेस से भाजपा में आए हैं।इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हैं। मध्य प्रदेश और मिजोरम में भाजपा की सरकार है। वहीं राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और तेलंगाना में BRS सत्ता में है।इस साल 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे। इनमें त्रिपुरा में पार्टी ने गठबंधन के जरिए सत्ता में वापसी की है। वहीं मेघालय, नगालैंड में भी वह सरकार में सहयोगी है। पार्टी को सिर्फ कर्नाटक में सत्ता गंवानी पड़ी थी।28 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा सहित कई दिग्गज नेताओं के साथ बैठक की थी। बैठक में नड्डा की मौजूदगी से राज्य स्तर से लेकर सरकार और भाजपा संगठन में बदलाव पर चर्चा की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे ज्यादा चर्चा धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव के नाम पर है। इन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।6,7 और 8 जुलाई को BJP के राष्ट्रीय महासचिव और सभी मोर्चों के अध्यक्ष क्षेत्रीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यह पहला मौका है जब भाजपा तीन क्षेत्रों (पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी) के मोर्चा और महासचिवों के अध्यक्षों के साथ बैठकें करेगी।6 जुलाई को गुवाहाटी में पूर्वी क्षेत्र के 12 राज्यों के नेताओं की बैठक होगी। इसमें बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा और असम के नेता शामिल होंगे।7 जुलाई को दिल्ली में उत्तरी क्षेत्र के 13 राज्यों के नेताओं की बैठक बुलाई गई है। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गुजरात और दमन दीव-दादर नगर हवेली के नेताओं को बुलाया गया है8 जुलाई को हैदराबाद में दक्षिणी क्षेत्र के 11 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के नेताओं की बैठक होगी। इसमें केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मुंबई, गोवा, अंडमान और निकोबार, पुडुचेरी और लक्षद्वीप शामिल हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |