Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज बिलासपुर के साइंस कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में केजरीवाल ने कहा, छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता है। बीजेपी-कांग्रेस वालों ने लूट लिया। पहले दिल्ली का यही हाल था। दिल्ली को CNG घोटाले के नाम से जाना जाता था।भगवंत मान ने कहा, देश को सब कुछ मिला। लेकिन सरकार चलाने वाले नेता नहीं मिले। हमारे पास पैसा नहीं है। गुंडे नहीं है। ये झूठे वादे करते हैं और हम गारंटी देते हैं। प्रधानमंत्री बोलते हैं, हम फ्री की रेवड़ी बांटते हैं। 15 15 लाख रुपए देने का पापड़ किसे मिला ये पीएम को बताना चाहिए। हम जो रेवड़ी बांट रहे हैं, वो आम लोगों को मिलता है। लेकिन आपने जो 15-15 लाख का पापड़ बेचा वो किसे मिला। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने बताया कि प्रदेश की जनता भाजपा के 15 साल के कुशासन और लूट के रिकॉर्ड के बाद कांग्रेस के भूपेश सरकार की पांच साल के भ्रष्टाचार से ऊब गई। आम आदमी पार्टी को यहां की जनता एक विकल्प के रूप में देख रही है। दोनों पाटिर्यों से अब यहां की जनता ठगी हुई महसूस कर रही है। हमारे संगठन का विस्तार छत्तीसगढ़ के गांव तक हर एक टोला तक पहुंच चुका है।'AAP' की प्रदेश सचिव और एडवोकेट प्रियंका शुक्ला ने बताया कि पार्टी की सदस्यता अभियान में प्रदेश के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अब पार्टी के पदाधिकारी दिल्ली और पंजाब की तरह प्रदेश के सभी जिलों में कैंपेन चला रहे हैं। इसके तहत डोर-टू-डोर सर्वे चल रहा है और लोगों को आम आदमी पार्टी की रीति-नीति के साथ ही दिल्ली में हुए विकास कार्य और जनहित के कामों की जानकारी दी जा रही है। उन्हें भरोसा दिलाया जा रहा है कि अगर प्रदेश में 'आप' की सरकार बनी तो यहां भी दिल्ली की तरह काम होगा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |