Advertisement
बीजेपी के IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ कर्नाटक में FIR दर्ज कराई गई है। मालवीय पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उन्होंने राहुल गांधी का एनिमेटेड वीडियो शेयर कर उन्हें हिंदू संस्कृति और भारत के खिलाफ दिखाया है।कर्नाटक कांग्रेस रमेश बाबू ने मालवीय के खिलाफ बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स थाने में FIR दर्ज कराई है। मालवीय के खिलाफ IPC की धारा 153A, 120B, 34 और 505(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मालवीय के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कहा-कांग्रेस का सोशल मीडिया तंत्र कमजोर है। इसीलिए पार्टी को अपनी लड़ाई लड़ने के लिए पुलिस की जरूरत पड़ रही है। अगर कांग्रेस को ट्वीट से आपत्ति थी तो ज्यादा से ज्यादा राहुल गांधी अदालत में मानहानि का मामला दायर कर सकते थे।अमित मालवीय ने अपने 17 जून के ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। इसके साथ कैप्शन लिखा- राहुल गांधी खतरनाक हैं और एक खतरनाक खेल खेल रहे हैं... अमित ने जो वीडियो शेयर किया था, उसमें यह दिखाने की कोशिश की गई है कि राहुल गांधी विदेशों में पीएम मोदी और भारत को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।वीडियो में कहा गया था- RAGA (राहुल गांधी) भारत विरोधी शक्तियों के लिए एक उम्मीद हैं, इकलौता विकल्प हैं। RAGA ने खुद को मोहरे के रूप में पेश किया ताकि भारत को तोड़ने में उनका इस्तेमाल किया जा सके। RAGA विदेशी ताकतों के कैंडिडेट हैं।अमित मालवीय के खिलाफ FIR दर्ज होने पर कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने कहा- बीजेपी को जब भी कानून का सामना करना पड़ता है तो वे रोते हैं। उन्हें देश के कानून का पालन करने में परेशानी है। मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि FIR का कौन सा हिस्सा गलत इरादे से दर्ज किया गया है। पार्टी ने मामले में कानूनी राय लेने के बाद FIR दर्ज कराई है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |