Advertisement
ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर सरकारी, अधिकारी कर्मचारी संगठन आंदोलनरत हैं। चुनावी साल में उन्होंने सरकार के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। अब देशभर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। बिहार के चंपारण से शुरू हुई यात्रा यूपी होते हुए मध्यप्रदेश में इंदौर, धार, खरगोन होकर गुरूवार देर रात 12 बजे खंडवा पहुंची। यहां कर्मचारी संगठनों ने छैगांवमाखन में भव्य स्वागत किया। बुरहानपुर में यात्रा का रात्रि विश्राम हुआ, शनिवार सुबह यात्रा ने महाराष्ट्र में प्रवेश किया।निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा के खंडवा प्रभारी अजय खंडेल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु, प्रांत अध्यक्ष परमानंद डेहरिया के नेतृत्व में 1 जून से प्रारंभ हुई यात्रा बिहार उत्तर प्रदेश होते हुए मध्य प्रदेश में अपने परचम लहरा रही है। छैगांव माखन में यात्रा रात्रि 12 बजे पहुंची। तब पेंशन पीड़ितों का जोश उत्साह उमंग देखने लायक था। यात्रा की थकान का असर कही भी किसी भी साथी के चेहरे पर नहीं था। सभी का सिर्फ एक उद्देश्य था कि नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन बहाली हो।इस यात्रा का स्वागत जिला कार्यकारिणी खंडवा के साथ ब्लॉक पंधाना, हरसूद, बलडी, पुनासा, छैगांव माखन के द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल प्रांतीय और राष्ट्रीय कारिणी के सभी सदस्यों ने पुरजोर आवाज में एनपीएस हटाकर पुरानी पेंशन लागू करने के लिए सरकार को चेताया। जिला प्रभारी अजय खंडेल, प्रांतीय मंत्री अनुज विश्वकर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष संगीता एकले, पंधाना ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र मोरे, शिवराज करोरिया, संजय फरकले, अरुण ठाकुर शमीम बानो, प्रमिला गिरी, सायरा कादरी आदि मौजूद थी। इस यात्रा में शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, विद्युत, सिंचाई, इंजीनियरिंग संघ सहित प्रदेश के 54 विभागों का समर्थन है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |