Advertisement
देश में बुधवार को नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। सूरत में सवा लाख लोगों ने एक साथ योग करके रिकॉर्ड बनाया। उधर, भारतीय सेना के अफसरों और जवानों ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक योग किया। राजस्थान के रेगिस्तान में भी जवानों ने आसन लगाए। इस साल इसकी थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग' रखी गई है।PM मोदी ने अमेरिका से वीडियो संदेश में कहा, 'योग ग्लोबल स्पिरिट बन गया।' उधर, नेवी ने इस मौके पर 'ओशन रिंग ऑफ योगा' का फॉर्मेशन किया। भारतीय नौसेना के 19 जहाजों पर सवार लगभग 3,500 नौसैनिकों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्रों में योग के राजदूत के रूप में 35000 किमी का सफर तय किया।बांग्लादेश में चटगांव, मिस्र में सफागा, इंडोनेशिया में जकार्ता, केन्या में मोम्बासा, मेडागास्कर में टोमासीना, ओमान में मस्कट, श्रीलंका में कोलंबो, थाईलैंड में फुकेत, मलेशिया में मलक्का और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में दुबई में पोर्ट कॉल में ये शिप्स मौजूद थे। यहीं से इन्होंने 'ओशन रिंग ऑफ योगा' बनाई। इनमें किल्टन, चेन्नई, शिवालिक, सुनयना, त्रिशूल, तरकश, वागीर, सुमित्रा और ब्रह्मपुत्र शिप्स शामिल हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |