Advertisement
विधायक रामेश्वर शर्मा सिर्फ धमकी देते हैं, लेकिन अधिकारियों से एक भी काम व फैसले आम जनता के हक में नहीं करा पाते। फिर चाहे वह स्लाटर हाउस को हुजूर क्षेत्र में शिफ्ट नहीं करनी की अधिकारिायें को दी गई धमकी हो या फिर हाल ही में कोलार के कजलीखेड़ा में बसों का सात दिन में संचालन नहीं होने पर चक्काजाम की धमकी। इसके अलावा गेहूंखेड़ा में हाट बाजार और बेनजीर कॉलेज जल्द बनाने के लिए अधिकारियों को फटकार लगाने का मामला हो। विधायक न तो जनता के हित में फैसला करवा पाए और न ही विकास कार्यों को तय समयावधि में पूरा करा सके। दरअसल आम जनता को दिखाने के लिए विधायक संबंधित अधिकारियों को धमकी तो दे देते हैं,लेकिन काम समय पर नहीं होने पर पलट भी जाते हैं। पिछले दो सालों से विधायक अपनी ही बात से मुकर रहे हैं।
कजलीखेड़ा तक बसों का संचालन का मामला
पहलेः करीब बारह दिन पहले कजीखेड़ा तक लो फ्लोर बसों के ट्रायल हुआ था। विधायक ने सफर कर बीसीएलएल के अधिकारियों से धमकी दी यदि एक सप्ताह में बसें नहीं चलीं तो चक्काजाम करेंगे।
अबः यदि इस महीने कजलीखेड़ा से फंदा तक बसों का संचालन नहीं हुआ तो खुद ही बसों को खरीदकर चलवाएंगे। आम जनता को लो फ्लोर बसों की सुविधा दी जाएगी।
स्लाटर हाउस
पहलेः मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में नहीं खुलने दूंगा कत्लखाना। जो लोग मांस खाते हैं, वो अपने यहां ही खोलें कत्लखाना। विधायक ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को कटघरे में खड़ा कर कलेक्टर को शिकायती पत्र भी दिया था।
अबःहुजूर क्षेत्र में आने वाले आदमपुर छावानी में स्लाटर हाउस का शिफ्ट होना तय हो चुका हैं। अब विधायक कह रहे हैं कि जमीन दी गई है। मेरा कोई-लेना नहीं है।
हाट बाजार
पहलेः डेढ़ साल पहले नगर निगम अधिकारियों से कड़े शब्दों में कहा गेहूंखेड़ा में स्थाई हाट बाजार एक साल में बन जाना चाहिए।
अबःहाट बाजार की राशि गायब हो गई। नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है।
बेनजीर कॉलेज
पहलेः28 जनवरी 2016 बेनजीर कॉलेज के भूमिपूजन कार्यक्रम में सीपीए के अधीक्षण यंत्री जवाहर सिंह को खड़े करवाकर रहवासियों के सामने कड़े शब्दों में बोले छह महीने में क्लास लगने लायक कॉलेज भवन बन जाना चाहिए। दवाब के चलते जवाहर सिंह को झूठ ही बोलना पड़ा कि छह महीने में बना देंगे।
अबःएक साल बाद भी क्लास लगने लायक बेनजीर कॉलेज नहीं बना। अभी निर्माण कार्य जारी। अब विधायक कह रहे जुलाई-अगस्त तक सत्र शुरू करा दूंगा। असर बेनजीर कॉलेज की शिफ्िटग नहीं हो रही, जिससे छात्रों को सुविधा नहीं मिल रही।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |