Advertisement
छत्तीसगढ़ कैडर के सीनियर IPS अधिकारी रवि सिन्हा को भारत की खुफिया एजेंसी RAW (रिसर्च एंड एनालिसेस विंग) का नया चीफ नियुक्त किया गया है। मौजूदा RAW चीफ सामंत कुमार गोयल का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद रवि कार्यभार संभालेंगे।1988 बैच के IPS अधिकारी रवि सिन्हा दो साल तक इस पद पर रहेंगे। अभी वे कैबिनेट सचिवालय में स्पेशल सेकेटरी के पद पर कार्यरत हैं।रवि सिन्हा बिहार के भोजपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पढ़ाई की। रवि ने साल 1988 में UPSC की परीक्षा पास की। उन्हें भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के तौर पर मध्य प्रदेश कैडर मिला।साल 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों को काटकर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की। तब सिन्हा तकनीकी रूप से छत्तीसगढ़ काडर में चले गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक IPS रवि सिन्हा को 'ऑपरेशन मैन' के नाम से भी जाना जाता है। वो खुफिया तरीके से काम करने के लिए जाने जाते हैं।रवि सिन्हा को भारत के पड़ोसी देशों के मामले में विशेषज्ञ माना जाता है। वे जम्मू-कश्मीर में भी सेवाएं दे चुके हैं और उत्तर पूर्वी राज्यों के साथ ही देश के अन्य हिस्सों में भी तैनात रह चुके हैं।RAW में वे दो दशकों से अधिक समय से नंबर दो की पोजिशन पर सेवा दे रहे हैं। वे वर्तमान में RAW के ऑपरेशंस विंग के प्रमुख हैं। सिन्हा को खुफिया जानकारी जुटाने में आधुनिक तकनीक लागू करने का श्रेय दिया जाता है।सिन्हा की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तान राजनीतिक और आर्थिक रूप से अस्थिर है, सिख उग्रवाद को विदेशों से हवा दी जा रही है और पूर्वोत्तर में, खासकर मणिपुर में, हिंसा को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |