Advertisement
पुरातत्व आयुक्त अनुपम राजन ने कहा है कि पुरातत्व सामग्री की सुरक्षा में स्थानीय इतिहासकार और पुरातत्व में रूचि रखने वालों का सक्रिय सहयोग लिया जाए। श्री राजन श्यामला हिल्स स्थित राज्य संग्रहालय में प्रदेश के जिला पुरातत्व संघों की एक दिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे।
श्री राजन ने बताया कि प्रदेश में कलेक्टर की अध्यक्षता में 38 जिलों में संघ पंजीकृत हैं। शेष जिलों में जिला पुरातत्व संघ प्राथमिकता के आधार पर स्थापित करवाये जायेंगे। पुरातत्व संघ के प्रतिनिधियों ने जिले में पुरातत्व सामग्री के संग्रहण और संरक्षण में आने वाली समस्याओं के परिप्रेक्ष्य में उपयोगी सुझाव भी दिये।
उल्लेखनीय है कि जिलों में कलेक्टर के अधीन गठित पुरातत्व संघ को अधिक सक्रिय करने के साथ पुरातत्वीय धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन में संघ की सक्रिय भागीदारी तय करने के लिए यह कार्यशाला की गई।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |