Advertisement
मप्र सायबर सेल आम जनता को सायबर अपराधियों के चंगुल से बचाने के लिए कई अभिनव प्रयास कर रही है। वहीं सायबर सेल की शिकायतों पर होने वाली कार्रवाई को सोशल मीडिया पर जारी किया जाने लगा है। सायबर अपराधियों के जाल में फंसने से आम जनता कैसे बचे, उसके उपाय बताने वाले वीडियो भी यू-ट्यूब पर अपलोड किए जा रहे हैं। इन प्रयोगों से सायबर सेल की कार्रवाई में पारदिर्शता के साथ लोगों को उनकी शिकायतों पर हुई कार्रवाई का पूरा ब्यौरा भी सोशल मीडिया के जरिए घर बैठे मिल जाएगा।
एमपी सायबर सेल के एआईजी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि काफी संख्या में लोग झांसे में आकर सायबर क्राइम का शिकार होते हैं। ऐसे में सायबर सेल लोगों को बैंक, फेसबुक, ट्विटर और अन्य जानकारियों के दुरुपयोग से बचाने के लिए जागरुक करेगी। इसके लिए सेल ने फरवरी माह से एमपी सायबर सेल के नाम से ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम में आईडी बनाई है। इससे अपराधी कैसे ठगी व अपराध घटित कर रहे हैं। उसके बचाव की जानकारी दी जा रही है।
एआाईजी चौहान ने बताया कि सायबर सेल में दर्ज शिकायतों में जिन पर मामला दर्ज होगा, गिरफ्तारी होगी उसकीजानकारी सोशल मीडिया में सार्वजनिक की जाएगी। ऐसे में प्रदेश के ग्रामीण व दूर-दराज के क्षेत्र में फरियादी की उसके शिकायत की अपडेट घर बैठे मिलेगी। इस तरह के प्रयोग से सायबर अपराध का शिकार होने वो शिकायत के लिए आगे आएंगे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |