Advertisement
केंद्र में भाजपा सरकार ने 9 वर्ष पुरे होने पर भाजपा देशभर में कार्यक्रम कर रही है। इसी कार्यक्रम के तहत गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पंजाब के गुरदासपुर में रैली की। शाह ने कहा- आम आदमी पार्टी जैसी खोखले वादे करने वाली सरकार हमने नहीं देखी।यहां के CM भगवंत मान हैं, लेकिन वो तो यहां रहते ही नहीं। वो कभी दिल्ली, कभी कोलकाता, कभी चेन्नई तो कभी महाराष्ट्र पहुंच जाते हैं। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल कही भी जाते हैं, भगवंत मान प्लेन लेकर पहुंच जाते हैं। समझ में ही नहीं आता कि वे मुख्यमंत्री हैं या पायलट।आज तक पंजाब की एक भी महिला के खाते में एक रुपया भी नहीं आया। लेकिन करोड़ों रुपए खर्च कर देश के अखबारों के फ्रंट पेज पर आम आदमी पार्टी की सरकार का विज्ञापन चलता रहता है। मान का पूरा समय केजरीवाल की पब्लिसिटी में बीत रहा है।शाह ने कहा- पंजाब में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। भगवंत मान की वजह से पंजाब की कानून-व्यवस्था दिन पर दिन बद से बदतर होती जा रही है। लेकिन CM साहब के पास जनता के लिए समय नहीं है। चुनाव में पंजाब की जनता मान से इसका हिसाब मांगेगी। गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा के सिरसा पहुंच चुके हैं। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी साथ हैं।इससे पहले सुनील जाखड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जाखड़ ने इस दौरान गुरदासपुर के लोगों का आर्मी में योगदान को बताया। वहीं उन्होंने किसानों की भी बात रखी और यहां की लीची व शुगर बनाने के लिए गन्ने के उत्पादन में गुरदासपुर के योगदान के बारे में भी बातचीत की।उन्होंने 1965 की लड़ाई में पकड़े गए पाकिस्तानी पैटर्न टैंकों का किस्सा भी बताया। जिसमें उन्होंने बटाला में बनाए गए टैंक के कलपुर्जों की बात कही। जाखड़ ने कहा कि गुरदासपुर के लोगों के पास हुनर है, उन्हें सिर्फ मौका चाहिए।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |