Advertisement
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक युवक ने लव मैरिज के लिए अपना मजहब बदल लिया। युवक ने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाया। उसने गुरुवार रात प्रेमिका से करेली के राम मंदिर में शादी की। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की थी। जब फाजिल खान और शोनाली के विवाह का पर्चा सामने आया तो विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद युवक ने सनातन धर्म अपनाने का फैसला किया।फाजिल खान से अमन राय बने युवक ने शोनाली से वैदिक रीति-रिवाज से शादी की। उसने बताया कि उसकी सनातन धर्म में हमेशा से रुचि थी। प्रेमिका से शादी करने के लिए इस्लाम छोड़ा है। शादी के दौरान मंदिर में उसके कुछ दोस्त और परिचित मौजूद थे।इस शादी से पहले एक पत्र सामने आया था। यह विशेष विवाह अधिनियम को लेकर दी गई सूचना थी। इसमें फाजिल और शोनाली ने अपनी शादी का आवेदन दिया था। इसी साल 23 जनवरी को नोटिस जारी हुआ। इसमें दोनों ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात लिखी है। यह नोटिस विवाह अधिकारी के सूचना पटल पर लगाया गया था।इस नोटिस के सामने आने के बाद विवाह के गवाहों का सामाजिक बहिष्कार करने की बात होने लगी थी। युवती और दोनों गवाहों को लेकर शोक सभा करने की बात भी सामने आई थी। जिसके बाद लड़के ने हिंदू धर्म अपनाने का फैसला कर लिया। करेली के श्रीराम मंदिर में पूजा कर उसने धर्म परिवर्तन किया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |