Advertisement
दमोह। हिजाब वाले पोस्टर को लेकर विवादों में आए गंगा जमना स्कूल पर प्रशासन ने शुक्रवार शाम को बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार विवादित स्कूल की मान्यता खत्म कर दी गई।
मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री के आदेश के बाद दमोह के गंगा जमना हायर सेकंडरी स्कूल की जांच के लिए कलेक्टर ने एक कमेटी का गठन किया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह स्कूल में प्रेयर के दौरान गाये जाने वाले अल्लामा इकबाल के गीत 'लब पे दुआ' पर रोक लगा दी गई थी एवं स्कूल में हिजाब का प्रचलन भी समाप्त कर दिया गया था।
इसके बाद शुक्रवार शाम को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग ने एक आदेश जारी करके स्कूल की मान्यता समाप्त कर दी है। सूत्रों के अनुसार स्कूल पर यह कार्रवाई मान्यता नियमों के उल्लंघन के कारण की गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |