Advertisement
भोपाल। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य पुलिस सेवा के 13 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा बुधवार देर शाम आदेश जारी किया गया है। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
जारी आदेश के रतलाम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार को भोपाल में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) में सहायक महानिरीक्षक का दायित्व सौंपा गया है, जबकि इंदौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रेल) राकेश खाखा को रतलाम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। 23वीं वाहिनी विलबल भोपाल के उप सेनानी राकेश कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से राजभवन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) पदस्थ किया गया है।
वहीं, 10वीं वाहिनी विलबल सागर के सहायक सेनानी अमित कुमार बट्टी और रतलाम के एसडीओपी संदीप निगवाल को ईओडब्ल्यू में उप पुलिस अधीक्षक, 38वीं भारत रक्षित वाहिनी बालाघाट के सहायक सेनानी अभिलाष कुमार भलावी को एसडीओपी रतलाम, इंदौर रेंज के कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) मधुर वीना गौर, खरगोन के कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) अजय दुबे और देवास के कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) पवन कुमार संघल को ईओडब्ल्यू में कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा ग्वालियर पीटीएस तिघरा की कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक शैलजा गुप्ता को ग्वालियर में ही उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ किया गया है, जबकि 29वीं वाहिनी विसबल दतिया के कार्यवाहक सहायक सेनानी सुबोध लोखंडे को 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर में कार्यवाहक सहायक सेनानी, भोपाल पुलिस मुख्यालय की कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक सरोज कुम्हरे को बालाघाट रेंज में कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक और भोपाल पुलिस मुख्यालय के कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक एनएस ठाकुर का शहडोल जोन में ट्रांसफर किया गया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |