Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 देशों की बैठक में शामिल होने के लिए जापान पहुंच गए हैं। यहां वो दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। 66 साल बाद यह पहला मौका है जब भारत का कोई प्रधानमंत्री जापान के हिरोशिमा शहर पहुंच रहा है। जवाहरलाल नेहरू 1957 में हिरोशिमा गए थे।जापान के हिरोशिमा शहर में शुक्रवार को G7 देशों की सालाना बैठक शुरू हो चुकी है। वहीं, समिट के पहले ही दिन संगठन के नेताओं ने रूस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। G7 के नेताओं ने रूस से मांग की है कि वो तुरंत यूक्रेन से अपनी सेना को बाहर निकाले। G7 दुनिया के सात देशों से बना संगठन है जो जंग में यूक्रेन का साथ दे रहे हैं। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, कनाडा, जापान और फ्रांस शामिल हैं।बैठक शुरू होने से पहले ही एकतरफ जहां ऋषि सुनक ने ब्रिटेन में रूस के हीरों पर बैन लगा दिया। वहीं, अमेरिका भी रूस पर 300 से ज्यादा पाबंदियां लगाने की प्लानिंग कर रहा है। G7 के नेताओं का कहना है कि वो रूस पर इतनी पाबंंदियां लगाएंगे की उनकी मशीनरी के पास जंग लड़ने के संसाधन ही नहीं बचेंगे। इन सब के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति रविवार को G7 की बैठक में शामिल होने जापान पहुंचेगे। आज वो सऊदी में हो रही अरब लीग में शामिल हो रहे हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |