Advertisement
सरकार ने कानून मंत्री किरेन रिजिजू का विभाग बदल दिया है। रिजिजू को अब अर्थ साइंस मंत्रालय दिया गया है। रिजिजू की जगह अब अर्जुन राम मेघवाल लॉ मिनिस्टर होंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। मेघवाल के पास संसदीय मामलों के राज्य मंत्री का जिम्मा भी है।रिजिजू के अलावा कानून राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का भी मंत्रालय बदला गया है। उन्हें अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया है।रिजिजू को रविशंकर प्रसाद की जगह जुलाई 2021 में कानून मंत्री नियुक्त किया गया था। 2019 में उन्हें खेल मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया था।रिजिजू जजों पर टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने कॉलेजियम को लेकर भी कहा था कि देश में कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है। रिटायर्ड जजों पर भी बयान दिया था- कुछ रिटायर्ड जज एंटी इंडिया ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं।मंत्रालय बदलने के साथ किरेन रिजिजू ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- PM नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कानून मंत्री के रूप में सेवा करने का सम्मान मिला। मैं CJI डीवाई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों और हाईकोर्ट के सभी जजों, लोअर ज्यूडीशियरी और सभी कानूनी अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने जनता के लिए न्याय को सरल बनाया। अब मैं बीजेपी के एक विनम्र कार्यकर्ता के रूप में अर्थ साइंस मिनिस्ट्री में भी उसी जोश के साथ काम करके पीएम मोदी के विजन को पूरा करने को उत्सुक हूं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |